फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धनतेरस पर कारोबार 100 करोड़ पार, जमकर हुई खरीदारी

Sat, 07 Nov 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। इस बार धनतेरस पर उम्मीद से भी अच्छा कारोबार हुआ। दोपहर से बाजार में रौनक बढ़ना शुरू हुई शाम तक पूरे शबाब पर पहुंच गई। सराफा, बर्तन, गिफ्ट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर शोरूम और किराना दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। देर रात तक ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। इससे करीब 100 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अकबरपुर, पुखरायां, मूसानगर, रनियां, रूरा, शिवली, सिकंदरा व झींझक में जिले के प्रमुख बाजार हैं। धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद थी। इसे लेकर कारोबारियों ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। सुबह से ही ऑटोमोबाइल शोरूम में ग्राहक पहुंचने लगे थे। प्री-बुकिंग करा चुके ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में बाइकें, स्कूटी व कारें खरीद कर पूजन किया। कई जगह परिवार के साथ शोरूम पहुंचे लोगों ने वाहन के साथ सेल्फी ली। करीब दो हजार से अधिक दो पहिया वाहन और 400 से अधिक चार पहिया वाहन बिक्री होने का अनुमान है। इनमें ई-बाइकें व ई-स्कूटी शामिल हैं।
किसानों ने ट्रैक्टर की खरीदारी की। जानकारों का अनुमान है कि ऑटोमोबाइल बाजार में करीब 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। सराफा दुकानों पर दोपहर से ही ग्राहक पहुंचने शुरू हो गए। इसके बाद शाम तक बाजार में रौनक दिखाई देने लगी। लोगों ने खूब चांदी के सिक्के खरीदे। हालांकि सोना महंगा होने की वजह से हल्के जेवर पसंद किए गए। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट भी दिए।
विज्ञापन

वहीं, फर्नीचर-कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक कारोबार भी उम्मीद के अनुसार ही हुआ। जिला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुशील कौशल व सदस्य राहुल ओमर ने बताया कि महंगाई के बावजूद उम्मीद से अच्छा कारोबार हुआ है। लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की है। इसका असर है कि कारोबार 100 करोड़ रुपये के पार पहुंचने की उम्मीद है।
..................
एडवांस बुकिंग के ग्राहकों ने धनतेरस पर ली गाड़ी
धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर दो पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग करने वालों ने डिलीवरी ली और वाहन का पूजन किया। अकबरपुर के नॉर्दन हीरो मोटर्स के संचालक विभोर खन्ना और मैनेजर शिवेंद्र शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर एडवांस बुकिंग वाले ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में गाड़ियों की डिलीवरी ली। युवाओं को 160 सीसी की बाइकें ज्यादा पसंद आ रही हैं। इसके अलावा लोग अच्छे माइलेज व लंबी आरामदायक सीट वाली बाइकों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बताया कि उनके शोरूम से करीब 1500 बाइक बिकी हैं। वहीं अन्य बाइक शोरूम पर भी लोगों ने अपने पसंद की बाइकें खरीदीं। जनपद में धनतेरस पर करीब 3000 बाइकों की बिक्री होने का अनुमान है।
..................
वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी व डबल डोर रेफ्रिजरेटर बनी पसंद
त्योहारी बाजार में धनतेरस की खरीदारी अहम मानी जाती है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर पसंद के उत्पाद खरीदने और शुभ मुहूर्त में पूजन के लिए लोग सुबह से ही दुकानों में पहुंचने लगे। युवाओं ने मोबाइल व गैजेट्स की खरीदारी की। इधर कीमतें कम होने की वजह से डबल डोर रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन लोगों की पहली पसंद रहे। मिक्सी, ग्राइंडर, ओवन और इंडक्शन आदि की खूब बिक्री हुई। एआई फीचर युक्त एलईडी टीवी ग्राहकों ने अधिक खरीदीं। फर्नीचर में ड्रेसिंग टेबल, रेडीमेड मंदिर, कुर्सियां, सोफे आदि का बाजार गुलजार रहा। फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक बाजार में करीब 15 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। जबकि गिफ्ट पैक मिठाइयां, किराना व मिट्टी की मूर्ति-दीयाली आदि में करीब पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
..................
खूब बिका रानी विक्टोरिया छाप वाला सिक्का
धनतेरस पर चांदी का सिक्का और चांदी की मछली खरीदने का शगुन है। सराफा बाजार में मांग के अनुसार उपलब्धता रही। कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर रानी विक्टोरिया छाप वाले सिक्के की मांग अधिक रही। हालांकि सोना महंगा होने की वजह से लोगों ने हल्की ज्वेलरी की खरीदारी की। वहीं गिन्नी, चांदी के बर्तन, श्रीयंत्र, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी बिकीं। जनपद का आकलन करें तो सराफा बाजार में करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें