फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्हौर से माती तक फिर से चलाईं जाएं बसें, अधिवक्ताओं ने भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
माती बस स्टेशन पर मौजूद अधिवक्ता। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर की बिल्हौर तहसील से माती कचहरी तक फिर से सीएनजी बसों के संचालन की मांग की गई है। कोविड के दौरान लॉकडाउन लगने पर बसों का संचालन बंद हो गया था।
विज्ञापन

इससे बिल्हौर व रसूलाबाद क्षेत्र के लोगों, वादकारियों, अधिवक्ताओं को कोर्ट पहुंचने में परेशानी हो रही है। इस पर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने माती रोडवेज बस स्टेशन पर प्रदर्शन कर क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को ज्ञापन भेजा।
कानपुर नगर के बिल्हौर, चौबेपुर क्षेत्र का ग्रामीण हिस्सा माती कचहरी से जुड़ा है। सैकड़ों गांवों के न्यायिक कार्य माती में ही होते हैं। इसे देखते हुए कई वर्षों से माती कचहरी तक सीएनजी बसें संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन

ये बसें बिल्हौर से ककवन, रसूलाबाद होते हुए माती पहुंचती थी। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ वादकारियों व अधिवक्ताओं को समय से कोर्ट पहुंचने में सहूलियत मिलती थी।
कोविड के चलते करीब एक साल पहले बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए बुधवार को माती बस स्टेशन पहुंच कर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मुलायम सिंह यादव ने बताया कि बसों का संचालन बंद होने से डग्गामार वाहनों के सहारे आना पड़ता है। वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
बसों का संचालन होने से बिल्हौर, ककवन, चौबेपुर, शिवराजपुर, उत्तरीपुरा, रसूलाबाद, पहाड़ीपुर, कहिंजरी, झींझक, मंगलपुर, डेरापुर, शिवली आदि क्षेत्र के दो सौ से अधिक गांवों के लोगों को कचहरी आने में सहूलियत होगी।
अधिवक्ताओं ने डग्गामार वाहनों की मनमानी पर लगाम लगाने की भी मांग की है। इस दौरान सर्वेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, दीपक यादव, महेंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुभाष यादव, आदेश कुमार, अभिषेक गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें