फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रामलला के दर्शन में सहूलित, माती से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू

Fri, 23 Oct 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बस के लिए कानपुर तक सफर नहीं तय करना पड़ेगा। अब माती डिपो से नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह माती से अकबरपुर होते हुए अयोध्या, गोरखपुर व पडरौना तक का सफर तय करेगी और वहां से वापसी करेगी।
विज्ञापन

अभी तक जिले से अयोध्या या गोरखपुर तक का सफर करने के लिए कानपुर के झकरकटी बस अड्डे जाना पड़ता रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। परिवहन निगम ने नई बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस माती डिपो से दोपहर एक बजे चलकर अकबरपुर पहुंचेगी। यहां 15 मिनट रुककर यात्रियों को बैठाएगी और कानपुर से लखनऊ होते हुए अयोध्या तक जाएगी। वहां से चलकर गोरखपुर व पडरौना तक का सफर तय करेगी। निगम के अधिकारियों के अनुसार मार्ग के लिए दो बसें संचालित होंगी। इसमें एक बस माती चलकर अगले दिन भोर में करीब पांच बजे पडरौना पहुंचेगी और वहीं हाल्ट करेंगी। जबकि दूसरी बस माती से अगले दिन इसी क्रम में सफर तय करेंगी।
नई बस का संचालन शुरू होने से विशेष कर कार्तिक पूर्णिमा मेला में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। इससे वह आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि अयोध्या व गोरखपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों को सफर करने के लिए कानपुर तक का सफर तय करना पड़ता था। इसके बाद बस बदलकर ही आगे अपने गंतव्य के लिए रवाना होते थे। समस्या का समाधान करते हुए नई बस का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा जल्द ही प्रयागराज के लिए भी एक बस शुरू किए जाने की तैयारी है। अगर सही लोड फैक्टर निकलता है, तो उसका दायरा बढ़ाकर वाराणसी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें