शिवली। कन्नौज लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संसदीय विकास निधि से मैथा ब्लॉक के दाईताला में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न किया गया।
सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं बीपैक्स अध्यक्ष धीरु भाई पटेल ने उक्त सड़क का शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया। भूमि पूजन का धार्मिक अनुष्ठान आचार्य सत्येंद्र नाथ दीक्षित द्वारा पूरा कराया गया। धीरु भाई पटेल ने कहा कि दाईताला गांव में 350 मीटर लंबी सीसी सड़क बनेगी। इसके बनने से ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी और आवागमन सुगम होगा। बताया कि गांव में लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी सांसद निधि से 20 लाख की धनराशि स्वीकृत होने काम शुरू कराया गया है। यहां राजू राजपूत, तेज सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान संजय यादव, गंभीर सिंह, सुरेश राजपूत, दीपू वर्मा, महेश राजपूत आदि मौजूद रहे।