फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माती डिपो का शुभारंभ, नौ रूटों पर रवाना हुईं बसें

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले में माती बस डिपो के संचालन पर पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बांए से सासं? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती बस डिपो का शुक्रवार को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले व अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर बसों को तय रूटों पर रवाना किया गया। पहले दिन नौ रूटों पर बसें रवाना हुईं। पहली बस माती से दिल्ली के लिए निकली। इससे पूर्व विधिविधान से मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन किया गया। डिपो संचालन से जिले के लोगों को आवागमन की सहूलियत हो गई है।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे किनारे माती में वर्ष 2018 में 4.39 लाख रुपये से बस डिपो बनाया गया। जरूरी संसाधनों की कमी व शासन की मंजूरी नहीं मिलने से डिपो शुरू नहीं हो सका। शासन की हरी झंडी मिलने पर डिपो संचालन की तारीख तय की गई। डिपो की शुरुआत के लिए 15 बसें मिली हैं।
शुक्रवार की सुबह बसों को फूलों और गुब्बारों से सजाकर डिपो में खड़ा किया गया। सांसद व विधायक के पहुंचने पर मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन हुआ। सांसद ने कहा कि डिपो संचालन से अब जिले के लोगों को सहूलियत होगी। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि माती से बसों का संचालन होने से जिले में परिवहन की दिक्कत नहीं होगी। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, आरएम रोडवेज अनिल अग्रवाल, सेवा प्रबंधक तुला राम, एआरएम सुदेश निगम, एआरएम वित्त धीरज पांडेय, प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एसपी सिंह, एसडीएम सदर राजीव राज, बस स्टेशन इंचार्ज अजय दीक्षित व जितेंद्र सिंह गुड्डन आदि रहे।
विज्ञापन

पहली बस के चालक ने दिखाया विक्टरी निशान
कानपुर देहात। शुक्रवार को माती से दिल्ली के लिए अकबरपुर, रूरा-झींझक से रसूलाबाद-बिधूना होकर पहली बस चली। जनप्रतिनिधियों के झंडी दिखाते ही चालक सुरेश व परिचालक गिरजेश बस डिपो से लेकर निकले। पहली बस निकालने की खुशी चालक व परिचालक के चेहरे पर दिखी। चालक ने अंगुली से विक्टरी का निशान बनाकर खुशी का इजहार किया।
रूरा से 68 रुपये में पहुंचेंगे कानपुर
कानपुर देहात। रोडवेज की रूरा से कानपुर बस का किराया प्रति यात्री 68 रुपये है। जबकि, रूरा से लखनऊ के लिए 194 रुपये किराया रखा गया है। माती से लखनऊ का किराया 182 रुपये है। माती से दिल्ली तक 525 रुपये प्रति यात्री किराया तय किया गया है। अकबरपुर से जहानाबाद का किराया 59 रुपये है। अमरौधा से कानपुर का किराया 97 रुपये है। माती से प्रयागराज का किराया 318 रुपये है। माती से बिल्हौर का किराया 132 रुपये है। माती से फतेहपुर का किराया प्रति यात्री 163 रुपये तय किया गया है। संवाद
इन रूटों पर निकलीं बसें
कानपुर देहात। माती-अमरौधा से कानपुर होकर लखनऊ। मलासा ब्लाक के बरौर के गुरगांव से कानपुर होकर लखनऊ। झींझक से मंगलपुर-डेरापुर, रूरा अकबरपुर होते हुए लखनऊ। नोनारी, मंगलपुर, डेरापुर-मुंगीसापुर से अकबरपुर होकर लखनऊ। माती से पुखरायां, मूसानगर, घाटमपुर कानपुर होकर लखनऊ। माती से अकबरपुर, रूरा, झींझक-रसूलाबाद से बिधूना होकर दिल्ली। माती से कानपुर-लखनऊ होते हुए गोरखपुर। माती से बिल्हौर होकर रसूलाबाद और माती-रूरा से कानपुर शटल बस सेवा।
बस में बैठीं विधायक बोलीं, आमजन को सुविधा होगी
कानपुर देहात। माती डिपो से बसों के संचालन शुरू हुआ तो अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला बस में बैठने से खुद को रोक नहीं सकी। वह अमरौधा-लखनऊ रूट की बस पर बैठीं। उनके साथ एआरएम झकरकटी बस स्टेशन राजेश सिंह भी बस में बैठे। बस पर बैठने के बाद विधायक ने कहा कि बसों का माती डिपो से संचालन का सपना साकार हो गया है। बसों की सीट काफी अच्छी और आराम दायक हैं।
माती बस स्टेशन की रौनक बढ़ी
कानपुर देहात। माती डिपो का शुभारंभ 15 बसों के साथ होने से माती बस स्टेशन की रौनक बढ़ गई है। बस स्टेशन पर बसें पहुंचीं और परिचालक सवारियों को बुलाते नजर आए। कैंटीन पर भी ग्राहक अधिक पहुंचे। ुबस स्टेशन इंचार्ज अजय दीक्षित ने बताया कि बस डिपो संचालन से अब सवारियां बढ़ेंगी।
छूटे रूटों को भी जोड़ने का कवायद
कानपुर देहात। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि डिपो का संचालन हो गया है। बसें तय रूटों पर चलने लगेंगी तो जरूरत के अनुसार छूटे रूटों को भी जोड़ा जाएगा। वह रोडवेज के अफसरों से वार्ता करेंगे। आरएम रोडवेज अनिल अग्रवाल ने कहा कि बसों के रूटों पर यात्री मिलेंगे तो आगे भी बसें चलती रहेंगी। जरूरत के अनुसार, आगे डिपो को और बसें आवंटित की जाएगी। नए रूटों पर भी बसें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें