फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी बस पलटी, सड़क हादसे में 20 लोग घायल

Tue, 05 Nov 2019 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटमपुर में बरातियों से भरी एक बस के पलट जाने से 20 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बस पलटने से अलाउद्दीन, स्वेद आलम, अब्दुल रज्जाक, बस चालक अकरम, नईम अली, रमजान, मो.असगर, रामू, मो.अहमद, समद, सद्दाम और खलील सहित 20 लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


कुंवरपुर बिंदकी (फतेहपुर) निवासी नसीर के बेटे की बारात बनीपारा कानपुर देहात जा रही थी। रास्ते में हथेही मोड़ पर खड्ड में बस पलट गई।  गजनेर थाने की पुलिस और हथेही गांव के लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी गजनेर कानपुर देहात भिजवाया। 

वहां से गंभीर घायल देर रात जिला अस्पताल रेफर किए गए। इधर, घाटमपुर पुलिस के पास इस हादसे की खबर देर रात आई। खड्ड में पलटी बस को निकलवाने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें