फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिकअप में टक्कर मारने के बाद खड्ढ में उतरी बस, पांच घायल

Thu, 13 Aug 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कानपुर- इटावा हाईवे रसधान चौकी के सामने बुधवार सुबह 4:30 बजे के करीब तेज रफ्तार रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर मारने के बाद खड्ढ में उतर गई। हादसे में बस चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

औरैया जनपद के बाबरपुर निवासी प्रकाश नागर ने बताया कि वह कानपुर नगर की चकरपुर मंडी से सब्जी लादकर चकरनगर इटावा जा रहे थे। हाईवे पर रसधान चौकी के सामने पिकअप का टायर पंक्चर हो जाने पर वह वाहन को हाईवे किनारे खड़ा कर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस पिकअप में टक्कर मारते हुए हाइवे से नीचे खड्ढ में उतर गई। हादसे में आगरा निवासी बस चालक बलवीर, परिचालक मनोज, सवारी, यादवेंद्र तुलसीराम, अनुज घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. आनंद गुप्ता ने किसी को भी गंभीर चोट न आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी। सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार करवाने के साथ बस में मौजूद यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर भेजा गया है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहन हटवा दिए गए हैं। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें