फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बस चालक ने कार व बाइक में मारा कट, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
:रोडवेज बस चालक के एल्कोहल पीने की जांच करते यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह। - फोटो : :रोडवेज बस चालक के एल्कोहल पीने की जांच करते यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह।
विज्ञापन
इटावा। शराब के नशे में बस चालक ने रोडवेज बस स्टैंड से निकलकर गाड़ी को तेज दौड़ाया। अनियंत्रित होकर बस चालक ने कार व बाइक सवार को कट मार दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। बस लहराकर चलाने पर यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यातायात पुलिस ने शास्त्री चौराहे के पास बस को घेराबंदी कर रोक लिया। यहां बस चालक की जब जांच की गई तो 140 एमएम अल्कोहल निकला। बस चालक पर 15 हजार का जुर्माना लगाया। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम इटावा डिपो की बस संख्या यूपी 75 टी 1289 बस स्टैंड से सवारियों को लेकर आगरा के लिए निकली। बस यात्रियों ने बताया कि बस चालक अखिलेश कुमार निवासी गांव परशपुरा नशे में था। उसने बस स्टैंड से बस को भगाना शुरू कर दिया। बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए कार व एक बाइक सवार को कट मार दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए।
कार सवार व बाइक सवार ने इसका इसका विरोध किया तो वह बस चालक उनसे लड़ने लगा। साथ ही बस को फिर से भगा दिया। अनहोनी की आशंका में यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शास्त्री चौराहे पर यातायात कर्मियों ने यात्रियों को शोर मचाते देख घेराबंदी कर बस को रोक लिया। यहां यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बस चालक की अल्कोहल की जांच की। उन्होंने बस चालक पर 15 हजार जुर्माना लगाया। साथ ही बस चालक को सवारी ले जाने से मना कर दिया। साथ ही यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एआरएम मयंक कुमार ने बताया कि चालक की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही हैं। सवारियों को दूसरी बसों से रवाना करके सुरक्षित भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें