ट्रेन नंबर- 18204 कानपुर से दुर्ग जाने वाली बेतवा एक्सप्रेस मंगलवार को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 से शाम 6:20 बजे चली तो कपलिंग का लॉक टूटने से इंजन दो मीटर आगे निकल गया लेकिन कोच पीछे छूट गए। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक को मैसेज कर रुकने के लिए कहा। इसके बाद मैकेनिकल स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोबारा लॉक बंद किया गया। इस वजह से बेतवा एक्सप्रेस करीब 18 मिनट देरी से रवाना की गई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।