फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई मिनी बस, 6 बच्चे घायल, छात्रों ने ड्राइवर से 'पहले ही कही थे ये बात'

Sat, 09 Feb 2019 06:43 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में सुबह के वक्त बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मिनी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे मिनी बस में सवार 6 बच्चे घायल होने से चीख पुकार मच गई। मिनी बस की स्टेयरिंग से दूसरी ओर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बच्चों को नजदीक के अस्पताल ले गए। इस बीच बस का चालक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद खड़े ट्रक का चालक भी गाड़ी समेत भाग निकला। पुलिस का कहना है कि फिलहाल गाड़ी की गड़बड़ी लग रही है। परिवहन विभाग से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।  
 
उरई रोड पर स्थित एमएल कान्वेंट इंटर कॉलेज की स्कूल बस शनिवार सुबह बच्चों को अमखेड़ा और औरेखी गांव से लेकर जालौन जा रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास मिनी बस जैसे ही बंगरा रोड पर सुढ़ार गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही बोलेरो को देख बस चालक ने स्टेयरिंग घुमा दी। देखते ही देखते गाड़ी का दूसरा हिस्सा रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर लगते ही बस में मौजूद बच्चों के बीच चीख पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बोले बच्चे, अंकल को समझाया था 

सभी बस की ओर दौड़ पड़े और घायल बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही देर में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस की ही गाड़ी से बच्चों को अस्पताल भेजा गया। घायल बच्चों में अमखेड़ा का हार्दिक भदौरिया (6) पुत्र सिंटू, परी (5) पुत्री मिंटू, कुसुम (8), शरद कुमार (10) पुत्र छोटे, ऋतुराज (14) पुत्र भगवानदास व एक अन्य शामिल है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परी के पैर की गंभीर चोट देख उसे उरई रेफर कर दिया गया। वैन में करीब 17 बच्चे सवार थे। बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की अफरातफरी के बीच बस का चालक राम किशोर भाग निकला।

 
विज्ञापन

बोले बच्चे, अंकल को समझाया था 

सूचना मिलते ही अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की भीड़ भी अस्पताल पहुंच गई। कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी चालक व बस के हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जाएगी।

स्कूल प्रबंधक गौरव गुप्ता का कहना है कि बस की फिटनेस तो थी, यदि चालक की गलती होगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल बच्चों के इलाज में व्यस्त हैं।  

घायल बच्चों ने बताया कि शनिवार की सुबह जैसे ही वे बस में सवार हुए थे, तभी से बस ठीक से नहीं चल रही थी। एक दो बार उन लोगों ने ड्राइवर अंकल को टोका भी कि ब्रेक ठीक से लगाएं लेकिन वे नहीं माने और हादसा हो ही गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें