फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑपरेशन लंगड़ा करो' पर खड़ा हो गया सवाल, पुलिस की पोल खोल सकती हैं सीसीटीवी फुटेज

Sat, 09 Feb 2019 06:30 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी देती मां अंजुम अख्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलरामपुर जिले की पुलिस ने छह फरवरी की सुबह उन्नाव जिले से नगर पालिका परिषद के जवाहर नगर बार्ड 10 के सभासद को उसके घर से गिरफ्तार किया था। हालांकि इसके दो दिन बाद ही बलरामपुर पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा कर दिया। सभासद की मां ने कहा कि बलरामपुर पुलिस ने बेटे की गिरफ्तारी घर से क्यों नहीं दिखाई। वह इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगी। 

विज्ञापन

छह फरवरी की सुबह बलरामपुर पुलिस शहर के जवाहर नगर पहुंची थी। चोरी की कार रखने के आरोप में जवाहरनगर निवासी सभासद वकार अहमद को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया था। वकार की निशानदेही पर पुलिस ने एक ब्रेजा कार भी बरामद की थी।

मां ने कहा- साक्ष्य के साथ करूंगी शिकायत

वकार अहमद की मां अंजुम अख्तर ने बताया कि बलरामपुर पुलिस बुधवार की सुबह उसके घर आई थी। उस वक्त उसका बेटा सो रहा था। घर आए सिपाही बिना पूछताछ किए उसे अपने साथ लेकर चले गए थे। इस बीच शनिवार सुबह उसे सूचना दी गई कि उसके बेटे को बलरामपुर पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

यह खबर मिलते ही मां अंजुम अख्तर व उसके अन्य बेटे परेशान हो गए। अंजुम अख्तर ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ की झूठी कहानी गढ़ी है। झूठी कहानी गढ़ने वालों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। अंजुम अख्तर ने बताया कि वह जल्द ही मामले की शिकायत एसपी से लेकर शासन तक करेंगी। 

 
विज्ञापन

मां ने कहा- साक्ष्य के साथ करूंगी शिकायत

जवाहर नगर से सभासद वकार के भाई मजाहिर ने बताया कि छह फरवरी की सुबह सादी वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसके भाई को घर से बाहर बुलाया था। इस बीच वह बिना कुछ बताए उसे लेकर चले गए थे।  

दो दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में भाई को गिरफ्तार करने का दावा किया। मजाहिर के अनुसार घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भाई को घर से ले जाने का घटनाक्रम दर्ज हुआ है। वह फुटेज के आधार पर मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें