फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भरी सहालग में भी बुक नहीं हो सकेंगी बसें, दिए गए ये सख्त निर्देश

Mon, 25 Mar 2019 10:38 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
सहालग में अगर किसी की बरात में अभी तक बसों की बुकिंग नहीं हो सकी है, तो अब हो पाना मुश्किल है। 29 अप्रैल को कानपुर लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने सभी बस मालिकों और स्कूल प्रबंधकों को 26 से 29 अप्रैल तक बसों की बुकिंग न करने को कहा है।
विज्ञापन


अगर कोई बस मालिक या स्कूल प्रबंधक किसी निजी कार्य से बसों की बुकिंग करता है तो उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिस समय चुनाव है, उस दौरान सहालगें भी बेशुमार हैं। प्रशासन के निर्देश पर ट्रैवेल्स एजेंसियों ने भी बसों की बुकिंग करने से मना कर दिया है। पंडितजी आदित्य पांडेय ने बताया कि 22 से 26 अप्रैल तक सहालग तेज है, जबकि 27, 28 और 29 अप्रैल को सामान्य सहालग है।

कानपुर जिला प्रशासन ने बस मालिकों को नोटिस जारी कर कहा है कि हल्के निजी वाहन (सूमो, बोलेरो, स्कॉर्पियो, इनोवा, टाटा मैजिक, मैक्सिमो, टैक्सी आदि) की 25 अप्रैल को पांडु नगर के आईटीआई मैदान में इंट्री होगी, जबकि सभी निजी बसें 26 अप्रैल दोपहर दो बजे तक नौबस्ता की गल्ला मंडी में खड़ी करा ली जाएंगी।

अभी प्रशासन को 434 वाहनों की जरूरत होगी, जिसमें 266 सरकारी वाहन उसके पास हैं। वहीं, पुलिस विभाग को 500 हल्के वाहनों और 100 मध्यम वाहनों की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें