फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसा: बस को स्लीपर बनवाने में तीन अधिकारी दोषी, ट्रक से भिड़ंत के बाद जिंदा जले थे 20 लोग

Fri, 17 Jan 2020 09:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज बस हादसा - फोटो : self
विज्ञापन
कन्नौज बस हादसे के मामले की जांच कर रहे उपायुक्त कानपुर व आगरा ने अपनी जांच रिपोर्ट परिवहन आयुक्त लखनऊ व प्रमुख सचिव को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर सामान्य बसों को स्लीपर में बदलने की अनुमति देने के मामले में तीन अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


फाइलों से कुछ अहम दस्तावेज गायब होने से एक लिपिक पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। परिवहन उपायुक्त आगरा और उपायुक्त कानपुर देवेंद्र त्रिपाठी ने जांच रिपोर्ट में सामान्य बस को स्लीपर में बदलने की अनुमति देने में वर्ष 2016 व 2018 में कानपुर से फर्रुखाबाद एआरटीओ कार्यालय भेजे गए पीटीओ कन्हैया प्रसाद गुप्ता (वर्तमान में एआरटीओ नोएडा) कानपुर के आरआई जय सिंह, कन्नौज के तत्कालीन पीटीओ आरएस वर्मा (वर्तमान में सेवानिवृत्त) को दोषी माना है।

हालांकि इन अधिकारियों ने फाइलों पर अपने हस्ताक्षर होने से इनकार कर दिया है। फाइल से बस की बॉडी बनाने वाली अधिकृत संस्था का जारी किया हुआ 22 टू-ए-टू फार्म सहित कई अहम प्रपत्र गायब मिले हैं। इस पर 2016 में लिपिक विनोद कुमार (वर्तमान में जिला फतेहपुर में तैनात) पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


उस दौरान लिपिक के कोड से ही फिटनेस की फाइलों में अधिकारी अनुमति दे देते थे। उधर, कन्नौज में एडीएम की जांच में विमल बस सर्विस सहित इस तरह की बसों के संचालन में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ ही गुरसहायगंज और छिबरामऊ कोतवाली पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। टूरिस्ट परमिट पर बस लंबे समय से गुरसहायगंज और छिबरामऊ में फिक्स प्वाइंट से सवारियों को बैठा और उतार रही थीं। टूरिस्ट परमिट पर ऐसा करना नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें