यूपी के उन्नाव जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। यहां उन्नाव से मौरावा जा रही प्राइवेट बस पुरवा मौरावा रोड पर शिवदीनखेडा गांव के पास स्टेयरिंग फेल होने से पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचा। यहां दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि अन्य घायलों को उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।