फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बस पर हाईटेंशन तार गिरने से 5 मरे, घायलों से मिले सीएम

Sun, 21 May 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बांदा में सीएम आगमन से चंद मिनटों पहले बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 5 से ज्यादा लोगों के जिंदा जलने और 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जसपुरा की बड़ी पुलिया के बस अनियंत्रित होकर सीधा खाई में जा गिरी और 11 हजार वोल्ट के करंट के चपेट में आ गई। जिसकी वजह पूरी बस में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन


बांदा के जसपुरा क्षेत्र में दिल देहला देने वाली घटना सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन की यूपी 9 1 टी 0076 नंबर की बस बांदा से हमीरपुर सवारी लेकर जा रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे बांदा जिले के जसपुरा से थोड़ा पहले बड़ी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर सीधा पुल के निचे जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस में बैठे घायल यात्रियों को बाहर निकालना ग्रामीणों के लिए बड़ा मुश्किल था। 

  
Trending Videos

चारों ओर आग से घिरे यात्री

दुर्घटनाग्रस्त बस
इस दौरान पुल के निचे 11 हजार वोल्ट का हाईटेंन्शन तार होने के कारण बस तार की चपेट में आ गई और अचानक धूं-धूंकर जलने लगी। बस में बैठे यात्री अभी कुछ समझ भी नहीं पाये थे कि सभी चारों ओर भीषण आग से घिर गए। दुर्घटना में 3 से ज्यादा लोगों की मौके पर ही जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई। पांच लोगों की हालत अभी चिंताजनक बताई जा रही है।  बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।
 
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों के बचने की उम्मीद कम

बस दुर्घटना
बस दुर्घटना होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। किसी तरह जसपुरवा निवासियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। आग इतनी जबरदस्त तरीके से लगी थी कि फायरब्रिगेड के आने से पहले बुझ ही नहीं पाई। इस दुर्घटना में 8 से ज्यादा यात्री 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुके हैं। इसलिए उनके भी बचने की उम्मीद कम बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें