फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू धूकर जल उठी वैन

Sun, 21 Dec 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में अकबरपुर में एक वैन धू-धूकर जल उठी। फायर बिग्रेड ने आग पर पानी डाल काबू पाया। कोतवाली पुलिस ने गैस रीफिलिंग होने का संदेह कई स्थानों पर तलाशी ली।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे स्टेट बैंक से सटे परिसर में खड़ी वैन में अचानक तेज लपटें उठने लगी। परिसर में मौजूद लेबर कुछ समझ पाते। आग ने विकराल रूप ले लिया।

 इधर, आग की लपटें देख आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। लोगों ने आग पर पानी डाल बुझाने का प्रयास किया, तभी आग और तेज हो गई।

 वैन के निकट खड़ी टाटा-407 आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। आग से वैन जलकर राख हो गई। कोतवाली पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है।

वहीं पुलिस ने परिसर में स्थित कई गोदामों में तलाशी ली है। पुलिस को शक है कि गैस रीफिलिंग के दौरान गाड़ी में आग लगी है।

सदर कोतवाल जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में कार में गैस रीफिलिंग के दौरान हादसा होने की बात सामने आ रही है। मामले की रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। आग की चपेट में आई कार में नंबर नहीं हैं। आरटीओ कार्यालय से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें