फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: म्योर मिल की जमीन पर बने बंगले होंगे खाली, जल्द जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित म्योर मिल की जमीन अब राज्य सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। प्रशासन ने जमीन पर कब्जा ले लिया है। वहां पर बने 10 बंगलों में रह रहे कब्जेदारों को हटाने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी हो रही है। जल्द नोटिस जारी कर कब्जा हटवाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कब्जेदारों को हटाने के लिए सोमवार को टीम जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नवीन मार्केट के पास करीब 1.50 लाख वर्गमीटर में फैली इस जमीन को म्योर मिल से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया गया है। फिलहाल लगभग 20 हजार वर्गमीटर क्षेत्र पर अवैध निर्माण और कब्जे हैं जबकि शेष भूमि खाली पड़ी हुई है। एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परिसर में अवैध कब्जेदारों को नोटिस भेजकर रविवार तक खाली करने का समय दिया गया था। अगर नहीं हटे तो फोर्स के साथ पहुंचकर खाली कराएंगे। बंगलों में रहने वालों को भी नोटिस जारी कर खाली कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें