फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शादी कराने का झांसा देकर युवक से 1.38 लाख ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी में शादी कराने का झांसा युवक से गिरोह के लोगों ने 1.38 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद सचेंडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। टिकरा के निवारी निवासी अजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि अरौल के छोटे सिंह ने उनकी शादी कराने का झांसा दिया। करीब डेढ़ लाख का खर्च बताकर कई बार में 1.38 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी पर भाई अजय, बहनोई शिवम, छोटे सिंह, बिहार के कैमूर निवासी लाल बहादुर, सहयोगी पूजा, शशिकांत, रीना के साथ मिलकर अंतराज्यीय गिरोह चलाने का आरोप लगाया। यह गिरोह लोगों को शादी कराने का झांसा देकर उनसे ठगी करता है। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें