कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी कौशल किशोर पीआरडी में तैनात है। बुधवार की रात करीब दस बजे वह रेलवे स्टेशन महोबा गया था। तभी गांव के ही तीन लोग वहां आ गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर दिया। इससे पीआरडी जवान घायल हो गया।
आरोप है कि मारपीट के बाद दबंग मानदेय के रखे 27 हजार रुपये व चैन छीन ले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित ने बताया कि वह ड्यूटी करने कबरई जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।