फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: जमीनी विवाद में चली गोली, एक पक्ष के चार घायल...अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Apr 2024 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: सदर कोतवाली क्षेत्र के जेबा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी, जिससे दूसरे पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में जमीनी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिमरापुर गांव का है। यहां शनिवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया, जिसने बड़ा रूप ले लिया। एक पक्ष हरेंद्र सिंह, भाई रुस्तम सिंह और पुत्र कृपाल सिंह ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी।
गोली लगने से योगेश, अखिलेश  और आदेश पुत्र हुकुम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। गोली चलाने वाले मौका पाकर भाग निकले। मौके पर पुलिस पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें