फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कुत्ते के झपट्टा मारने से गार्ड की बंदूक से चली गोली, एक जख्मी

Sun, 12 Jan 2020 09:53 PM IST
शिखा पांडेय संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन के कोतवाली क्षेत्र के फर्दनवीस मोहल्ले में बिजली चेकिंग के दौरान रविवार की सुबह एक कुत्ते के झपट्टा मारने से सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक से फायर हो गया। छर्रे लगने से एक युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


फायर होने के बाद लोगों की जुटती भीड़ को देख बिजली विभाग की टीम मौके से चली गई। जख्मी युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फर्दनवीस मोहल्ले में बिजली विभाग की टीम एक्सईएन उमाशंकर राजपूत के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से चेकिंग अभियान चला रही थी।

साथ में ठेके में रखा गया एक सुरक्षा गार्ड भी दोनाली बंदूक के साथ चल रहा था। टीम जैसे ही वीर बहादुर के मकान के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ते के झपट्टा मारने पर सुरक्षा गार्ड ने बंदूक की नाल से उसको हटाना चाहा, लेकिन लोड बंदूक से फायर हो गया।

छर्रे लगने से चुर्खीवाल मोहल्ले का घासीराम जख्मी हो गया। घासीराम की नाक व पैर में छर्रे लगे हैं। गोली की आवाज सुन लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को जुटता देख बिजली विभाग की टीम चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि गोली कैसे चली की जांच की जा रही है, इसके बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। जख्मी घासीराम को मोहल्ले वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज कराने के बाद घर वापस आ गया।

उधर, एक्सईएन उमाशंकर राजपूत का कहना है कि गार्ड से कैसे गोली चली इसकी जांच की जा रही है। कहा कि जिस समय गोली चली थी, वहां पर कोई नहीं था। इसके बाद भी मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम के लौटने के बाद जानकारी मिली कि किसी को छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें