टाइम सेंटर पर चला बुलडोजर और देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के चौक पर बने पांच मंजिला टाइम सेंटर पर शुक्रवार शाम को बुलडोजर चलना शुरू हो गया। सात बजे पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट के सामने कुछ और मोहलत मांगने के लिए दुकानदार गिड़गिड़ाते रहे, मगर उनकी एक न सुनी गई। बुलडोजर की वजह से जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
गुरुवार शाम करीब सात बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ चौक पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने टाइम सेंटर के मालिक कृष्ण कांत गुप्ता से समय सीमा समाप्त होने की बात कही। इस पर वह हाथ जोड़कर दो दिन का समय मांगते रहे। उनका कहना था कि काफी सामान रह गया है। उसे निकाल लेने दें, मगर सिटी मजिस्ट्रेट ने समय खत्म होने की बात कहकर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया।