फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सांड का आतंक: हमले से वृद्ध की मौत… युवती को भी पटका, मवेशियों के आतंक से राहगीर परेशान

Thu, 25 Jul 2024 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांड के हमलों से लोग दहशत में है। राठ में जहां हमले से वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पठानपुरा मोहल्ला में युवती को सांड ने पटक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में टहलकर घर वापस लौट रहे वृद्ध को सांड ने सड़क पर पटक दिया। परिजन घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले गए। यहां से  परिजन मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए। झांसी पहुंचते ही घायल मौत हो गई। नगर में साड़ों के आतंक से राहगीर परेशान है।

विज्ञापन

राठ के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी अरविंद यादव ने बताया कि उनके बाबा प्रभुदयाल (80) बुधवार शाम 5 बजे नहर पटरी से घूमकर घर आ रहे थे। उरई स्टैंड यूको बैंक के पास साड़ ने पीछे से हमला कर दिया। जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों और दुकानदारों ने साड़ को भगाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर   मेडिकल कालेज  झांसी ले गए। बताया कि झांसी पहुंचते ही वृद्ध ने दम तोड़ दी। मृतक के नाम सवा दो बीघा जमीन थी। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केक खरीदकर जा रही युवती को साड़ ने पटका
वहीं, पठानपुरा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार की पुत्री निधि (18) अपने जन्मदिन पर केक खरीदने बाजार जा रही थी। तभी आंबेडकर चौराहे पर साड़ ने सड़क पर गिराकर घायल कर दिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी आंख में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें