सांड ने बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शास्त्री नगर के तिकोनिया पार्क में बुधवार सुबह गाय को रोटी खिलाने गए एक बुजुर्ग को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। स्थानीय लोग उनको लेकर हैलट गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
प्राइवेटकर्मी हरिओम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता राजेंद्र कुमार(62) फर्नीचर कारीगर थे। वह प्रतिदिन सुबह तिकोनिया पार्क में गाय को रोटी खिलाने जाते थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह गाय को रोटी खिलाने थे तभी सामने से आए एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया।
परिजन घायल बुजुर्ग को हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टराें ने बताया कि राजेंद्र की मौत हो चुकी है। घटना के बाद इलाकाई लोगों में आक्रोश था। उनका आरोप था कि सड़कों पर आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है।