कानपुर में किदवई नगर निवासी श्री रमण बिहारी एग्रो इंडस्ट्रियल प्रा.लि. (फ्लोर मिल) के निदेशक कौशल किशोर गुप्ता ने एक नामजद और दो अन्य लोगों पर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कौशल किशोर के मुताबिक, एच ब्लॉक, किदवईनगर निवासी मदनलाल लखोटिया और मेरा भाई मिथलेश कुमार गुप्ता मिलकर दाल का कारोबार करते थे। चार साल पूर्व लेनदेन के विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद मदन लाल ने अलग-अलग आरोप लगाकर 50 लाख रुपये की उगाही का प्रयास किया। लखनऊ के हजरतगंज थाने में फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया।
मंगलवार सुबह वह मॉर्निंगवॉक के लिए घर से संजय वन जा रहे थे, तभी रास्ते में मदनलाल ने दो साथियों के साथ रोक लिया और दुष्कर्म के आरोप में फर्जी फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की।
कहा, एक सप्ताह में रुपये नहीं दिए तो एक गोली और काम तमाम कर देंगे। थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा का कहना है कि जांच करके आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।