फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन से टकराया सांड़, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हरदोई के माधौगंज में  बालामऊ कानपुर लाइन पर माधौगंज आउटर क्रासिंग के पास पैसेंजर ट्रेन के इंजन से सांड़ टकरा गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। इंजन की मरम्मत के बीस मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान क्रासिंग का गेट बंद होने से दोनों ओर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


बालामऊ कानपुर रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह ट्रेन संख्या 54325 कानपुर से बालामऊ जा रही थी। माधौगंज आउटर क्रासिंग के पास ट्रैक पर आया सांड़ ट्रेन के इंजन से टकरा गया। घटना के बाद चालक ने जानकारी स्टेशन स्टाफ को दी। सूचना मिलने के बाद टेकिभनकल स्टाफ मौके पर पहुंचा और इंजन में फंसे सांड़ के शव को बाहर निकाला।

फौरी तौर पर इंजन की मरम्मत की। सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर आई ट्रेन को मरम्मत के बाद 8:45 बजे रवाना किया गया। इधर घटना के बाद ट्रेन क्रासिंग फाटक पर खड़ी रहने से लगभग 20 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक खुलने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें