फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर मालगाड़ी के इंजन से टकराया सांड़, 15 मिनट बाधित रही अप लाइन

Fri, 25 Oct 2019 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मालगाड़ी - फोटो : ani
विज्ञापन
झींझक दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के झींझक रेलवे फाटक के पास अप की एमजेपीजे मालगाड़ी के इंजन से सांड़ टकरा गया। इस कारण करीब 15  मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा। अवशेष हटने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर कानपुर की तरफ  से दिल्ली की ओर अप की एमजेपीजे मालगाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी। ट्रेन ने जैसे ही झींझक रेलवे फाटक पर किया। तभी उसके इंजन से सांड़ टकरा गया। इंजन से तेज निकलने पर लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को खंभा नंबर 1081-9 के सामने 01:08 बजे रोक लिया।

सूचना पर पहुंचे गैंगमैनों ने पटरियों से सांड के अवशेष को हटाया। इंजन का परीक्षण करने के बाद मालगाड़ी को दोपहर 01:23 बजे आगे की ओर रवाना कर दिया गया। झींझक स्टेशन मास्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि मालगाड़ी से सांड़ टकराने के कारण करीब 15 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा था। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन विलंबित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें