फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में बुखार का प्रकोप, एक दर्जन बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य अधिकारी बेपरवाह बने हैं। कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में बुखार से दर्जन भर लोग पीड़ित चल रहे हैं। करीब दो दिनों पहले डेंगू से एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

झींझक कस्बा में बुखार से कई लोग पीड़ित हैं। हालत यह है सरकारी अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों में हर रोज मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। झींझक कस्बा के आंबेडकर नगर मोहल्ले में बुखार की चपेट में आकर शकुंतला (36), रामजीवन (16), अविनाश (20), अंकिता (19), रिंकी (30), पप्पी सविता (19), पप्पू (25), सुधा (35), रचना (14), त्रिजल तिवारी (12), किशन (24) सहित दर्जन भर बीमारी की चपेट में हैं। उनके परिजन सभी को उपचार के लिए कानपुर ले गए हैं। जबकि, डेंगू की चपेट में आकर कानपुर के अस्पताल में मोहल्ले की पूजा (31) पत्नी थान सिंह की मौत हो चुकी है। इससे मोहल्ले के लोगों में दहशत फैली हुई है। झींझक सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आंबेडकर नगर मोहल्ले में स्वास्थ्य टीम भेजी गई थी। दोबारा टीम को भेजकर मरीजों का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें