झींझक (कानपुर देहात)। रानेपुर फाटक के पास अप गोमती एक्सप्रेस से गिरकर जनपद अलीगढ़ निवासी एक यात्री घायल हो गया। उसे झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह अलीगढ़ के नगला थाना अहमदगढ़ निवासी रामेश्वर (50) पुत्र हुकुम अप की गोमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर वापस अलीगढ़ जा रहा था। ट्रेन जैसे ही झींझक-कंचौसी स्टेशन के बीच रानेपुर फाटक के पास पहुंची। तभी अधिक भीड़ होने से धक्का लगने से ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे झींझक सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर रामेश्वर को छुट्टी दे दी गई। सहएचसी अधीक्षक डॉ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।