फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का अपहरण, फिरौती देने पहुंचे भाई को पीटकर भागे बदमाश

Thu, 04 Jul 2019 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का मंगलवार को कानपुर से अपहरण कर लिया गया। 11 लाख रुपये फिरौती देने पहुंचे सप्लायर के छोटे भाई के साथ मारपीट कर बदमाश आईफोन छीनकर भाग गए। बदमाशों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी सत्यनारायण का बेटा शिवम गुप्ता (28) आठ साल से कानपुर के श्यामनगर रामपुरम फेज थ्री सीओडी क्रासिंग थाना चकेरी में रहता है। बीटेक कर चुके  शिवम ने नौकरी के बाद खुद का बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का कारोबार शुरू कर दिया। उसके पास पांच ट्रक भी है, जिनसे माल सप्लाई किया जाता है। उसके साथ छोटा भाई प्रद्युम्न भी रहता है।

 

वह तीन दिन पहले गांव लौटा था। प्रद्युम्न ने बताया कि उसका बड़ा भाई शिवम गुप्ता मंगलवार की सुबह 11 बजे इको स्पोर्ट कार से निकला था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। शिवम के साथ कानपुर में एक परिचित और रहते हैं। उन्होंने शिवम के नहीं आने की सूचना दी थी। मंगलवार की रात में शिवम से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। प्रद्युम्न के मुताबिक बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई।

उससे पहले ढाई लाख की फिरौती मांगी। कॉल करने वाले ने बिंदकी में मिलने की बात कही। दोबारा कॉल आने पर साढ़े चार लाख रुपये की मांग करते हुए खजुहा में मिलने को बोला। तीसरी बार 11 लाख रुपये लेकर आने को बोला। उन्होंने भाई की जान को खतरे के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी। शाम करीब छह बजे फिर फोन कॉल आई, जिसपर बिंदकी कोतवाली के डीघ बंबा के पास पिता के साथ रुपये लेकर आने को बोला।

 
विज्ञापन

वे मौके पर रुपये लेकर पहुंचे। वहां खड़ी कार में छह लोग थे। कार पहचान कर उसने पुलिया के पास हाथ देकर रोका। कार से उतरते ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आने लगे। उसने मोबाइल निकाला और विडियो बनाने की कोशिश की। इसी दौरान 100 नंबर डायल किया। तभी उसका आईफोन छीनकर बदमाश भाग निकले। कार के अंदर उसके भाई शिवम को बैठाए थे।

मारपीट करने वालों ने असलहा निकालने की बात कही थी। सूचना पर सीओ अभिषेक तिवारी, कोतवाल तेज बहादुर सिंह आदि पहुंचे। सीओ ने बताया कि पुलिस लोकल स्तर पर जांच में जुटी है। मामला कानपुर का है। पीड़ित पक्ष को कानपुर के संबंधित थाने में रिपोर्ट कराने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें