फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट से भैंस की मौत, एसडीओ बोले- टीले से गिर कर मरी है भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के कंधेशीघार गांव में गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति गहरी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ। वहीं एसडीओ ने भैंस की मौत की वजह करंट नहीं बल्कि टीले से गिरने से बताई है। लाइन जमीन से दस से 12 फुट ऊंचाई पर है।
विज्ञापन


अजीत सिंह की भैंस गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास खेत में चर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान भैंस टीले के नजदीक पहुंची जहां हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही थी। इससे भैंस करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर बिजली विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराते हुए लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही पशु मालिक को उचित मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पूर्व इसी लाइन की चपेट में आने से गांव निवासी लाल सिंह उर्फ लाला का बकरा मर गया था, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि इस मामले में एसडीओ चकरनगर अजय कुमार गौतम ने कहा कि भैंस की मौत हाईटेंशन लाइन से नहीं बल्कि टीले से गिरकर हुई है। हाईटेंशन लाइन 10 से 12 फीट ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें