फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बजट- विकसित होंगे महिलाओं के कौशल, रोजगार कर लिखेंगी तरक्की की इबारत

Thu, 12 Feb 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विधान मंडल बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें महिलाओं के कौशल को विकसित करने से लेकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की योजना को शामिल किया गया है। इससे जिले में संचालित 9218 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 94350 महिलाओं के अलावा अन्य महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अभी तक जिले में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाता रहा है। वहीं एनआरएलएम विभाग द्वारा समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण दिलाकर स्व स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जाता रहा है।
प्रदेश सरकार ने अब जिले में स्किल डेवलपमेंट व समर्पित जॉब प्लेसमेंट केंद्र खुलने की घोषणा की है। इससे महिलाओं को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। एक तरफ जहां जारी बजट में इनके कौशल का विकास करने के साथ रोजगार मुहैया हो सकेगा। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय बजट से जिले में बनने वाले शी-मार्ट पर एक ही स्थान पर इनके बनाए हुए उत्पादों की बिक्री हो सकेगी। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है और योजना को लेकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

................
कौशल में आएगा निखार, मिलेगा रोजगार
जिले की महिलाओं में हुनर की कमी नहीं है, लेकिन सही जानकारी और स्थान उपलब्ध न होने से कई महिलाएं रोजगार से वंचित रह जाती है। विशेष स्किल डेवलपमेंट केंद्र खुलने से अब महिलाओं को अपने कौशल को विकसित करने का मौका मिलेगा, वहीं जॉब प्लेसमेंट केंद्र से रोजगार मिलने में आसानी होगी। इससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को बजट का लाभ मिल सकेगा। - विनीता, मलासा
..................................
जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा कई योजनाओं से महिलाओं को लाभांवित किया जा रहा है। इससे करीब एक लाख से अधिक महिलाएं जुड़कर स्वयं का रोजगार कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित बजट में उनके कौशल को विकसित करने व रोजगार उपलब्ध कराने की योजना से अन्य महिलाएं भी रोजगार पास सकेंगी और स्वयं की आमदनी कर स्वावलंबी बन सकेंगी। - प्रतिमा सिंह, सरवखेड़ा
..............................
वर्जन..........
विधान मंडल बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का विशेष ध्यान रखा गया है। अभी तक समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जाता रहा है। स्किल डेवलपमेंट केंद्र व जॉब प्लेसमेंट केंद्र खुलने से और अधिक महिलाएं लाभांवित हो सकेंगी। - गंगाराम वर्मा, उपायु्क्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें