उद्यमियों ने बजट में एमएसएमई के लिए ऊंट के मुंह में जीरा देना बताया। कोपे इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि एमएसएमई को 9000 करोड़ का पैकेज साथ ही दो लाख करोड़ तक का कर्ज देने की बात कही गई है। जबकि हमें 200000 करोड़ का पैकेज चाहिए था।
कानपुर में दादा नगर स्थित कोपे इस्टेट में बजट को लाइव देखा गया। बड़ी स्क्रीन पर चल रहे लाइव प्रसारण को कुर्सियों में बैठकर उद्यमियों ने चाय की चुस्कियां और पकौड़ी खाते हुए समझा। हाथ में डायरी और पेन लिए उद्यमियों ने मुख्य मुख्य बिंदुओं को नोट भी किया। बजट खत्म होने के बाद कुछ उद्यमियों ने बजट को सराह।
विज्ञापन
वहीं कुछ ने बजट में एमएसएमई के लिए ऊंट के मुंह में जीरा देना बताया। कोपे इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि एमएसएमई को 9000 करोड़ का पैकेज साथ ही दो लाख करोड़ तक का कर्ज देने की बात कही गई है। जबकि हमें 200000 करोड़ का पैकेज चाहिए था। हालांकि ई व्हीकल को सस्ता करने और बजट में आयकर दाताओं को दी गई छूट की सराहना की।
एमएसएमई को बहुत कम बजट दिया गया है। एमएसएमई को 9000 करोड़ का पैकेज दिया गया है। यदि यह बजट बढ़ाकर 200000 करोड़ कर दिया जाए तो ज्यादा रोजगार सृजन हो सकेंगे। एमएसएमई को ऊंट के मुंह में जीरा मिला है।
- कोपे इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर
एमएसएमई को बजट कम मिला है। बाकी बजट की सभी चीजें अच्छी हैं। ई व्हीकल को सस्ता करना अच्छा फैसला है।