फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बुद्धा पार्क का एक करोड़ रुपये से होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। देखरेख के अभाव में शहर का बुद्धा पार्क बदहाली के आंसू बहा रहा था, लेकिन जल्द ही पार्क की दशा सुधरने वाली है। पर्यटन विभाग की ओर से पार्क का एक करोड़ रुपये की लागत से सुंंदरीकरण करवाया जाएगा। शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बजट जारी होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इस पार्क का शुभारंभ किया था। कुछ वर्षों तक पार्क की व्यवस्थाएं काफी अच्छी रहीं। आसपास के सैकड़ोंं लोग शुबह-शाम पार्क में टहलने के लिए आते थे। धीरे-धीरे पार्क बदहाल होता चला गया। नगर पालिका ने वर्ष 2018 में इस पार्क का सुंदरीकरण कराया था। सात साल बाद यह फिर से बदहाल हो गया और अराजकतत्वों का अड्डा बन गया। बीते माह पर्यटन विभाग ने पार्क के सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह ने बताया कि बुद्धा पार्क के सुंदरीकरण के लिए लगभग एक करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। इससे पार्क की ग्रिल, बैठने की उचित व्यवस्था व कई अन्य कार्य करवाए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें