गंगा नदी में नहाने के लिए उतरा तो दो दिन बाद मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के नानामऊ घाट पर सोमवार शाम दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र डूब गया। मंगलवार सुबह छात्र का शव नानामऊ घाट से 500 मीटर की दूर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एटा जनपद के जेबरा निवासी सचिन शर्मा (25) पुत्र अशोक कानपुर के एक इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार को वह दोस्तों के साथ लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित अपनी ससुराल गया था। देर शाम वह कार से वापस आते समय बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर वह गंगा नहाने को रुक गया।