फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कर रही है ये तैयारियां,  इसी महीने घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी

Sat, 06 Jan 2018 03:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बसपा सुप्रमों मायावती
बहुजन समाज पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में जुट गई है। इस महीने की किसी भी तारीख को लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती कर सकती हैं। पार्टी के मंडल कार्यालय में पिछले कई दिनों से पदाधिकारी सही प्रत्याशी चुनने के लिए स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों का भी चयन किया जा रहा है। शुक्रवार को यूपी के कानपुर में हुई मंडल की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बसपा सुप्रमों मायावती
पहली बार निकाय चुनाव में सिंबल पर उतरी बसपा लोकसभा में किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती। इसके लिए पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची मजबूत करने और कैडर वोट को पूरी तरह से सूची में दर्ज कराने को कहा गया है। पार्टी के सभी जोनल इंचार्जों को सही प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। संभावना है कि 15 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर यह सूची मायावती को सौंप दी जाए।
 
विज्ञापन

3 of 4
बसपा सुप्रमों मायावती
यह भी कहा जा रहा है कि उसी दिन प्रत्याशियों की घोषणा भी हो सकती है। अभी तक जो लोग लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, उनमें से भी कुछ लोगों पर पार्टी विचार कर सकती है। स्क्रीनिंग में यह देखा जा रहा है कि वह अपनी बिरादारी में कितना वोट हासिल कर सकता है। बाकी कैडर वोट के सहारे चुनाव में अपनी बढ़त हासिल करने की बात कही जा रही है। नौशाद अली ने बताया कि इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है।  
विज्ञापन

4 of 4
बसपा सुप्रमों मायावती
15 जनवरी को बसपा प्रमुख मायावती के जन्म दिन पर मंडल और जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता गरीबों में कंबल और फल वितरित करेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को तैयारी बैठक नवीन मार्केट स्थित मंडल कार्यालय में हुई। जिला जोन इंचार्ज जितेंद्र संखवार और भीमराव अंबेडकर ने बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आयोजन स्थल पर पहुंचकर जन्म दिवस कार्यक्रम में भाग लेने को कहा गया है। बैठक में पार्टी से जुड़े पार्षदों और पार्षद प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें