फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पिछड़ों को साधने में जुटी बसपा 

Mon, 26 Dec 2016 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रदेश भर में जिलावार कराए जाएंगे सम्मेलन
मंडल में 27 से होगी शुरुआत, कानपुर में 30 को
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा, सपा और कांग्रेस की पिछड़ी जातियों में पैठ बनाने की रणनीति पर अब बसपा भी चल पड़ी है। पार्टी ने प्रदेश के सभी जनपदों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत फर्रुखाबाद से होगी। कानपुर नगर में यह कार्यक्रम कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में रखा गया है।
विज्ञापन


बसपा जनता के बीच यह दिखाने की कोशिश में है कि दलितों और ब्राह्मणों के साथ पिछड़ी जाति के लोग भी बसपा के साथ हैं। यह अलग बात है कि बसपा ने पिछड़ी जाति के वर्तमान में सिकं दरा सीट से विधायक इंद्रपाल पाल का टिकट काटकर दूसरे को दे दिया। इंद्रपाल अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

इससे पहले पिछड़ी जाति के नेता राजाराम पाल और बाबू सिंह कुशवाहा को बसपा से निकाला जा चुका है। पार्टी के अनुसार मंडल के दो-दो जिलों में सम्मेलन कराने की योजना बन चुकी है। सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी प्रत्याशियों को दी गई है। पार्टी के प्रमुख तीन जोनल कोआर्डिनेटर को इन आयोजनों का मुख्य अतिथि बनाया गया है।
विज्ञापन


इसमें फर्रुखाबाद, कानपुर नगर और देहात में अशोक सिद्धार्थ, इटावा-औरैया में तिलकराज अहिरवार और कन्नौज में नौशाद अली शामिल हैं। पार्टी के कोआर्डिनेटर अनुज गौतम ने बताया कि सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने की योजना है। 
विज्ञापन


इस महीने इन तारीखों में होगा बसपा का सम्मेलन 
27 को फर्रुखाबाद
29 को कानपुर देहात और औरैया
30 को कानपुर नगर, इटावा और कन्नौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें