फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: यूपी में भाजपा और कांग्रेस का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है सपा-बसपा का गठबंधन

Sun, 24 Mar 2019 05:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बसपा-सपा गठबंधन
विज्ञापन
लाेकसभा चुनाव 2019 में यूपी में सपा-बसपा का गठबंधन भाजपा और कांग्रेस का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है। महोबा जिले में एक बैठक के दौरान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिरवार ने कहा कि वो सपा-बसपा के गठबंधन से खासा खुश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय की मांग के अनुसार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने जो गठबंधन किया है वह नया गुल खिला सकता है। 1993 में राम मंदिर लहर के बाद भी गठबंधन सफल हुआ था। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 1993 में पहली दफा हुए सपा-बसपा गठबंधन की सफलता को देखते हुए दोनों दलों के नेताओं ने भाजपा को हराने के लिए पुन: गठबंधन किया है।

 
विज्ञापन

1993 में राम मंदिर लहर के बाद भी गठबंधन हुआ था सफल

जिससे 1993 में गठबंधन द्वारा रचे गए इतिहास को दोहराया जा सके। उन्होंने कहा कि गठबंधन से दलित, मुस्लिम, यादव एकजुट होने लगे है। साथ ही प्रत्याशी के सजातियों का एकमुश्त वोट बैंक मिलने से पार्टी प्रत्याशी बेहतर लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है और सोच-समझकर टिकट दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड बसपा का गढ़ रहा है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा को हार का सामना करना पड़ा था। जिससे इस दफा के चुनाव में बसपा सुप्रीमो ने 1993 का इतिहास दोहराने के लिए सपा से गठबंधन किया है। इससे बसपा का वोट बैंक भी एकजुट होने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें