फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया में गरजे केशव, बोले- मोदी सरकार बनाने की लें शपथ क्योंकि विपक्ष बिना दूल्हे की बरात

Sun, 24 Mar 2019 05:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
औरैया पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर इटावा लोकसभा क्षेत्र में अभी तक भले ही प्रत्याशी घोषित नहीं हो सका है, लेकिन भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर दिग्गज नेताओं ने कवायद शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य औरैया जिले में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश जी आपकी, आपके पिता जी और बुआ जी की सरकार ने जितना 15 वर्षों में कार्य नहीं किया उससे ज्यादा हमारी 2 वर्षों की सरकार के कार्यकाल में सर्वांगीण विकास कार्य हुए। 
 

साथ ही उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी की सरकार दुबारा बनाने की ठान चुकी है। लोकसभा और विधान सभा का चुनाव हारने वाले बुआ जी को भी मिला लें तो भी सफल नहीं होंगे। 

मौर्य ने यहां किसान सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही कहा कि मोदी जी ने जनहित में इतना कार्य किया कि उनसे लड़ने के लिए सभी विरोधी एक हो गए हैं।

बोले विपक्ष का लक्ष्य गरीबी हटाओ नहीं बल्कि मोदी हटाओ है। बेईमानों की तिजोरी से निकालकर मोदी जी ने गरीबों के घरों को रोशन किया। 

इसके बाद गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद और गरीबी को हटाने के लिए मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। मोदी देश ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली नेता हैं। 
 
विज्ञापन

56 इंच के सीने वाले व्यक्ति को जब आपने प्रधानमंत्री बनाया तो उनके नेतृत्व में सेना ने दुश्मन को अपनी ताकत का एहसास करा दिया। 

मौर्य ने राष्ट्रवाद को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सेना का मनोबल बढ़ाने की बजाय अखिलेश उनका अपमान कर रहे हैं। यही नहीं 2013 के कुम्भ में अखिलेश जी आपने संगम में डुबकी नहीं लगाई। बोले कि नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी की आप सब शपथ लीजिये क्योंकि विपक्ष बिना दूल्हे की बरात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें