कानपुर में गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मुकेश भाटिया के आवास पर विधानसभा में निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्र, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई।
विधानसभा की सह प्रभारी व पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने तीनों मंडलों की सदस्यता पर चर्चा की। कहाकि 16 अगस्त से मतदाता जोड़ने का कार्य शुरू हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले हर स्तर के पदाधिकारी को घर-घर जाकर इस काम में जुटना है।
प्रत्याशी को लेकर किसी के मन में कोई शंका नहीं रहनी चाहिए। कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर जिम्मेदार पदाधिकारियों को उपचुनाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार मोहकम सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने की। इस दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, जगदीश तिवारी, सतेंद्र पांडे राम, लखन रावत अनुपम मिश्रा, ललित उपाध्याय, मनजीत सिंह, अरविंद सिंह आदि प्रमुख थे।