फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर नवविवाहिता की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान, पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Aug 2019 11:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विवाहिता की मौत पर गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के झींझक दत्तपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। कानपुर नगर नागापुर पतारी महाराजपुर निवासी राम प्रसाद की पुत्री सोनम(23) का विवाह मंगलपुर थाना के दत्तपुर गांव निवासी मान सिंह के पुत्र अजीत के साथ पिछले साल 28 मई को हुआ था।

रविवार की रात सोनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने सोनम के परिजनों को सूचना दी। मृतका के चाचा रामेश्वर ने मंगलपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि सोनम के विवाह के कुछ दिनों बाद से ही पति अजीत, चचिया ससुर कन्हई लाल, चचिया सास नन्हीं देवी दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर भतीजी को चारपाई पर बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से ससुरालीजन फरार हो गए। एएसपी अनूप कुमार और कोतवाल शिवकुमार राठौर ने मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से बयान लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें