फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, रातों-रात किया दाह संस्कार

Wed, 15 May 2019 11:56 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार को बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश विमल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में शव का दाह संस्कार करता देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही शव का अंतिम संस्कार कर रहे लोग भाग गए। 
विज्ञापन


यह घटना दिबियापुर कंचौसी क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर की है। मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह राठौर व ककोर चौकी इंचार्ज रजनीश ने बताया कि शव को जला दिया गया है। युवती की मौत की वजह अभी तक नहीं पता चली है। मृतका के पिता श्रीप्रकाश विमल बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के माता-पिता घर पर मिले और उन्होंने बताया कि लड़की की शादी कानपुर के एक युवक से तय हुई थी। पांच दिन पहले ही गोदभराई हुई थी। लड़की को लड़का पसंद नहीं था, क्योंकि मृतका को जानकारी हुई थी कि लड़का शराब पीता था। इसीलिए लड़की ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें