फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से डॉक्टर शिशिर की दर्दनाक मौत

Wed, 15 May 2019 09:37 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
डॉक्टर शिशिर की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंद दिया। जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना लोनार कोतवाली क्षेत्र के सवायजपुर मार्ग पर ग्राम नकटौरा के पास की है। घटना में बाइक सवार डॉक्टर शिशिर मिश्रा उर्फ मृदुल (35) पुत्र डॉक्टर अरुण मिश्रा निवासी ग्राम सहजनपुर थाना पाली की मौत हुई है। 

डॉक्टर शिशिर अपने पैतृक ग्राम सहजनपुर से बुधवार सुबह बाइक से हरदोई आ रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हरदोई के गणमान्य लोग और चिकित्सक लोनार कोतवाली पहुंच गए। घटना के बाद से चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें