एसपी से मिलते बसपा के पदाधिकारी।
- फोटो : स्रोत कार्यकर्ता
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर बसपा के पदाधिकारी एसपी से मिले। जिसमें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही अन्य समस्याएं भी बताईं।
एसपी अरविंद मिश्रा से बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद संखवार कार्यकर्ताओं के मिलने पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को स्कूल से घर लौटते समय छह वर्षीय छात्रा को जबरन पकड़ कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मांग की पुलिस द्वारा आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पार्टी के विधानसभा सिकंदरा के प्रभारी एवं ग्राम सभा जिनई के दो बार प्रधान रहे सर्वेश गौतम को रूरा पुलिस द्वारा परेशान करने के संबंध एसपी को जानकारी दी। इस पर एसपी ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया।
यहां जिला प्रभारी मुकेश कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य बउआ त्रिवेदी, संजय सचान, शमशाद खान, अदीप गौतम, अभिराज गौतम आदि रहे।