स्वास्थ्य टीम पर हमला, दरोगा समेत तीन घायल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बच्चा चोर गिरोह के शक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य टीम को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। बाद में हालात सामान्य होने पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में दरोगा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसरन गांव की है। यहां स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस अपनी दूसरी विजिट पर गई थी। इससे पहले 17 तारीख को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए यही एंबुलेंस गांव आयी थी। कुछ ग्रामीण एंबुलेंस के पास पहुंचे और लैब टेक्नीशियन जितेंद्र को बच्चा चोर गिरोह के होने की आशंका जताने लगे।