फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से नीलू सत्यार्थी तो कांग्रेस से मंजरी राही ने भरा पर्चा, कोई करोड़पति तो कोई गहनों का शौकीन

Fri, 05 Apr 2019 09:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए मंजरी राही और नीलू सत्यार्थी ने भरा पर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए चौथे दिन शुक्रवार को नामांकन का खाता खुल गया। शुक्रवार को मिश्रिख सीट के लिए चार नामांकन हुए। नामांकन दाखिल करने वालों में कांग्रेस से मंजरी राही, बसपा से नीलू सत्यार्थी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अर्पित ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आरओ सीडीओ आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं हरदोई सीट पर भारतीय कृषक दल के रामचंद्र ने नामांकन कराया। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित मौजूद रहे। आरओ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उनके नामांकन संबंधी प्रपत्रों की जांच की। एआरओ एसडीएम सदर राकेश गुप्ता मौजूद रहे। हरदोई सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा।

मिश्रिख से बसपा प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी को है गहनों का शौक

मिश्रिख से बसपा प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी आभूषणों के साथ ही असलहों की भी शौकीन हैं। उनके और पति पुष्प सेन के पास एक-एक रिवाल्वर है। बसपा प्रत्याशी द्वारा आरओ कक्ष में दिए गए नामांकन पत्र में दावा किया गया कि उनके पास नगद 40 हजार रुपये हैं। पति के पास 38000 की नगदी है।

उनके विभिन्न बैंक खातों में 87 लाख 20 हजार रुपये तो पति के खाते में 38 लाख 40 हजार रुपये जमा हैं। 11 लाख के करीब पॉलिसियां हैं। उनके पास 12 लाख के सोने के जेवर, ढाई लाख के हीरे के जेवरात और 60 हजार की एक रिवाल्वर है। वाहन नहीं है। पति के पास 10 लाख का चौपहिया वाहन, दो लाख 24 हजार के सोने के जेवर, एक रिवाल्वर, राइफल भी है। इसके अलावा 78 लाख की संपत्तियां ह्रैं। 

 

मिश्रिख सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी राही लखपति हैं

मिश्रिख सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी राही लखपति हैं तो उनके पति करोड़पति हैं। उनके पति के पास दो कारें और उनके पास दो स्कूटी हैं। प्रत्याशि के पास 25 लाख के सोने के जेवर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी के पास 50 हजार नगद हैं। उनके पति रमेश राही के पास दो लाख। उनकी लखनऊ के दो बैंकों में क्रमश: 84916 व 334390 की राशि जमा हैं। उनके पास एक लाख की पालिसी और दो स्कूटी हैं।

उनके पति के पास एक जायलो व एक टियागो कार है। उनके पास 860 ग्राम सोने के गहने 25 लाख 80 हजार कीमत के हैं और तीन किलो चांदी के जेवर भी हैं। इसी तरह उनके पति के पास 14 लाख 34 हजार कीमत के सोने के और 80 हजार कीमत के चांदी के आभूषण हैं। उनके नाम कोई भूमि नहीं है। उनके पति के पास सीतापुर, खीरी, लखनऊ में जमीन व भवन हैं। उनके पति के पास एक रिवाल्वर, एक राइफल व एक बंदूक है।

 
विज्ञापन

मिश्रिख सीट पर अब तक नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या 11

कुल मिलाकर उनके पति पांच करोड़ 23 लाख 88 हजार 863 की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पति पर विभिन्न देयों का 13 लाख 50 हजार का ऋण भी है। कांग्रेस प्रत्याशी के नाम कपड़े की दुकान, बुटिक भी है। उनकी शिक्षा एमए समाजशास्त्र तक है। कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी राही पर थाना शहर कोतवाली सीतापुर में एनसीआर, सीजीएम कोर्ट सीतापुर में धारा 171 च के तहत मामला दर्ज है।


मिश्रिख सीट पर अब तक नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या 11
भाजपा                              अशोक कुमार
बसपा                                नीलू सत्यार्थी
प्रसपा लोहिया                  अरुण कुमारी कोरी
कांग्रेस                               मंजरी राही
निर्दलीय                             अर्पित
निर्दलीय                             आकाश नीरज
राष्ट्रवादी श्रमजीवी दल               नागेंद्र कुमार
निर्दलीय                             श्रीपाल वर्मा
निर्दलीय                            अरविंद कुमार
हिंदुस्तान निर्माण दल                वीरेंद्र कनौजिया
भारतीय कृषक दल                  राहुल कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें