फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीएससी नर्सिंग छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
आरती सचान, फाइल फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन
कानपुर। मंधना स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में शनिवार को आत्महत्या की कोशिश करने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा आरती सचान (21) की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमाॅर्टम किया। इसमें हैंगिंग (फांसी) से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


दामोदरनगर बर्रा निवासी शिक्षक जयकरन सचान की बेटी आरती निजी विश्वविद्यालय में पढ़ती थी। वह छठवें सेमेस्टर में एक विषय में बैक आने से अवसाद में चल रही थी। इसके चलते शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित हास्टल के कमरे में उसने फंदा लगा लिया था। तब से उसका विश्वविद्यालय के ही अस्पताल में इलाज चल रहा था।

आरती के पिता ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर 20 हजार रुपये घूस न देने पर बेटी को फेल करने का आरोप लगाया था। इधर, रविवार देर रात आरती की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। सोमवार को बिठूर पीएचसी की डा. गीता प्रभाकर, चौबेपुर पीएचसी के डा. सुनील कुमार और ककवन पीएचसी में तैनात डा. विवेक विलियम ने आरती के शव का पोस्टमाॅर्टम किया।
विज्ञापन


पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरती के पिता ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन और आरती के परिजनों के बीच सुलह होने की चर्चा है। यदि परिजन कोई तहरीर देंगे, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें