फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निरीक्षण में बीएसए को बंद मिला स्कूल, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए को एक स्कूल बंद मिला। दूसरे स्कूल में शिक्षक कमरे में बातें करते मिले। वहीं बच्चे इधर-उधर दौड़ लगा रहे थे। स्कूल में घास खड़ी थी। गंदगी मिलने पर बीएसए ने शिक्षकाें को लताड़ लगाते हुए नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास खंड कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय कनकौली का बीएसए गौतम प्रसाद निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह 8:15 बजे स्कूल बंद मिला। दो-तीन बच्चे बाहर खड़े थे। प्राथमिक विद्यालय अखमेलपुर पहुंचे बीएसए को एक कमरे में सहायक अध्यापक वर्षा भदौरिया व योगेंद्र पाल बातें करते मिले। छात्र उपस्थिति पंजिका में हाजिरी नहीं लगाई गई थी।
कन्या प्राथमिक विद्यालय अखमेलपुर के परिसर में गंदगी मिली। बड़ी-बड़ी घास परिसर में खड़ी थी। एमडीएम बनाने की कोई तैयारी नहीं थी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर मांझगांव में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद शकील अंसारी, सहायक अध्यापक आलम शाद हैसन, अनुदेशक पवन कुमार, विवेेक कुमार, संदीप कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सीमा पाल सुबह 9 बजे विद्यालय पहुंचीं। विद्यालय में गंदगी मिली। बच्चों की हाजिरी नहीं लगी पाई गई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक व शैक्षिक स्टाफ का बच्चों पर अनुशासनात्मक अंकुश नहीं पाया। उन्हाेंने स्कूल में पाई गई कमियों और अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें