फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या उसे शक था कि प्रेमी कर सकता है हत्या, मरने के बाद पुलिस को ऐसे हत्यारे तक पहुंचाया

Fri, 13 Dec 2019 11:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के तिर्वा में एक्सप्रेसवे के नीचे गुरुवार को मिली युवती की लाश ने ही उसके हत्यारों तक पुलिस को पहुंचाया। युवती की पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने उसका सिर ईंट से कुचल डाला था। पुलिस के लिए यह परेशानी भी थी।
विज्ञापन


आखिर कैसे इस केस का खुलासा होगा। लेकिन जब पोस्टमार्टम के लिए युवती की लाश लाई गई तो पहचान कराने के  लिए उसके कपड़े अलग किए जा रहे थे। तभी युवती के पायजामे के नारे में डॉक्टरों को एक पर्ची मिली, जिसमें एक मोबाइल नंबर  लिखा था।
 

पुलिस ने  जबउस नंबर को ट्रेस किया तो वह युवती के प्रेमी निकला । जिसने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर के फीलखाना में रहने वाले रामू और श्याम बाबू पुत्रगण लक्ष्मीनारायण ने बहन और बहनोई की मौत के बाद भांजी नीलम को अपने घर पाला था।

10 अगस्त को नीलम सब्जी लेने घर से निकली। फिर लौट कर नहीं आई। 12 अगस्त को मामा रामू ने फीलखाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 अगस्त को नीलम ने मामा रामू को फोन कर सूचना दी कि उसने दिल्ली में शादी कर ली है। युवक कन्नौज के ठठिया थानाक्षेत्र का रहने वाला है।

 
विज्ञापन

वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि दिल्ली से वह लोग गुरुवार को लौट रहे थे। परिजन नीलम को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। वह नीलम को कानपुर स्थित घर जाने के लिए कह रहा था। वह उसके घर जाने की जिद पर अड़ गई। इसी से नीलम का अंगौछे से गला दबा दिया। शव को सड़क किनारे फेंककर चेहरा ईंट से कुचल दिया।

इसके बाद भाग गया। पुलिस ने नीलम के मामा और अन्य परिजनों को ठठिया बुला लिया है।  कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ने घटना अकेले नहीं, कुछ और लोगों के साथ मिलकर की है। अन्य लोगों की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। मामले का खुलासा हो गया है। महिला कानपुर के फीलखाना की रहने वाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें