फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट वाले बस चालक का मामला पहुंचा परिवहन मंत्री तक, पूछा कौन है दोषी

Fri, 13 Dec 2019 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर रोडवेज डिपो में जांच करते बांदा आरएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उप्र परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की बस का अगला शीशा टूटा होने के बावजूद वर्कशाप से फोरमैन द्वारा जबरन रवाना करने पर ठंड से बेहाल चालक के अपनी सुरक्षा में हेलमेट पहनकर बस चलाने की खबर अमर उजाला में 13 दिसंबर के अंक में प्रकाशित होने पर परिवहन निगम मंत्री अशोक कटारिया ने मामले का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने बांदा आरएम से मामले जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिस पर आरएम संजीव कुमार अग्रवाल ने मुख्यालय डिपो में आकर एआरएम से स्पष्टीकरण मांगने के साथ डिपो का निरीक्षण किया। जनपद में परिवहन निगम की रोडवेज बसें क्षमता से अधिक किमी पार कर चुकी हैं।

 

हेलमेट लगाकर बस चलाता ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
बांदा जा रही रोडवेज बस का अगला शीशा टूटा होने के बाद भी वर्कशाप से फोरमैन ने बस को रवाना कर दिया था। जिसमें चालक जितेंद्र कुमार शीशा न होने के कारण सर्दी में बचाव व अपनी सुरक्षा को लेकर बस में हेलमेट लगाकर सवारियों को बांदा ले गया।

खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बांदा आरएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को बांदा आरएम संजीव कुमार अग्रवाल ने मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो पहुंचकर मामले जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

अशोक कटारिया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने डिपो के एआरएम उमेश कुमार आर्य से मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आरएम ने डिपो परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

फोरमैन को सख्त निर्देश दिए कि वर्कशाप से किसी भी गाड़ी को बिना चेक किए रवाना न किया जाए। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि मामले की जानकारी होने के बाद बांदा आरएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। कहा कि दोषी कर्मी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। आरएम बांदा ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। कहा कि सर्दी का मौसम होने के चलते बसों में किसी प्रकार की लापरवाही को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें